पीलीभीत, मार्च 6 -- पूरनपुर। सुलगती होलिका में अज्ञात लोगों ने धार्मिक चित्र डाल दिए। कई चित्र आग में जल गए। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें एक व्यक्ति होलिका में धार्मिक चित्र निकाल रहा है। बताया जा रहा यह वीडियो नगर के मोहल्ला लाइनपार साहूकारा के होलिका स्थल का है। अज्ञात लोगों ने होलिका में जलने के लिए धार्मिक चित्र डाल दिए। जानकारी लगते ही लोगों में नाराजगी पनप गई। कुछ लोग होलिका स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चित्र निकाले। चित्र एकत्र कर उन्हें नदी में प्रवाहित कर दिया गया। होलिका में धार्मिक चित्र फेंकने पर लोगों में नाराजगी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.