भदोही, फरवरी 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। उत्साह व उमंग का त्योहार होली को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। गृहणियां चिप्स, पापड़ बनाने में जी-जान से जुट गई हैं। गृहस्थी का काम खत्म करने के बाद महिलाएं त्योहारी काम में लग जा रही हैं। देर रात्रि तक आलू उबालकर चिप्स बनाने का काम चल रहा है। होली त्योहार को लोग अपने अंदाज में मनाने में लगे हैं। होली त्योहार के मद्देनर गड़ी होलिकाओं को बढ़ाने में युवा व बच्चे जी-जान से लगे हुए हैं। सुबह-शाम झाड़ियों व सूखे वृक्षों को काटकर होलिका में डाला जा रहा है। किस गांव की होलिका कितना बढ़ा है यह युवा देख रहे हैं। पुरान मड़हा व गन्ना पत्ता एवं सरसों का बोझ लोग स्वेच्छा से होलिका में डाल रहे हैं। होली त्योहार को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासनिक स्तर से भी होली पर्व की तैयारी की जा रही है। हंसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.