शामली, मार्च 2 -- थानाभवन नगर व क्षेत्र में सोमवार को होली का पर्व उत्साहपूर्वक धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाओं ने भक्त प्रहलाद व होलिका की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। शाम होलिका का विधि-विधान के साथ दहन किया जाएगा। होलिका दहन के साथ ही भक्त प्रह्लाद के जयकारे ग्रंज उठेंगे। चंद्र ग्रहण के कारण इस बार मंगलवार को रंग खेला जाएगा। रंगों के पर्व होली को लेकर जिले भर में उत्साह और उमंग का माहौल देखा जा रहा है। घरों में चहल-पहल और बाजारों में रौनक छाई है। हर तरफ होली की रंगत छाई है। नगर में मोहल्ला कंभोयान, नई घास मंडी, चांदनी चौक, कानूंगोयन, खानकाह मदरसे के पास, टंकी चौंक, गुरुद्वारा चौंक, राजो की मोरी आदि स्थानों पर शुभ मुहूर्त पर महिलाओं ने विधि-विधान के साथ होली पूजन किया। महिलाओं ने की प्रहलाद पूजा: सुबह से महिलाओं की टोलियां मंगलमय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.