बदायूं, मार्च 4 -- दातागंज, संवाददाता। ब्लाक परिसर में होली मिलन सम्मान समारोह का हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित हुआ। उपस्थित अतिथियों का फूल मालाओं के साथ पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। मंगलवार को आयोजक ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने होली पर्व को आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का पर्व बताते हुए समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक राजीव कुमार सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने मौजूद प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों आदि को सम्मानित करते हुए अबीर-गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। समारोह में उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों व भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.