हाथरस, मार्च 4 -- हसायन। विकासखंड क्षेत्र में होलिका दहन के कार्यक्रम को लेकर उत्पन्न हो रहे अलग-अलग वैचारिक मतभेद को लेकर कई जगह पर होलिका दहन किया गया, तो कई स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो पाया। जिन स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो पाया है। वहां पर बुधवार होलिका दहन कराया जाएगा। होलिकोत्सव पर्व को लेकर मंगलवार को भोर की पहली किरण में पूर्णिमा तिथि को ही कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित श्री हनुमान जी महाराज की प्राचीन बगीची पर रखी हुई होलिका में वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि प्रज्वलित कर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद कस्बा के मोहल्ला किला खेडा,कोलियान खुर्द,दखल,गली बौहरान,मुख्य बाजार,मोहल्ला किशन के नागरिकों ने होलिका दहन स्थल पर पहुंचकर अग्नि ले जाकर अपने अपने घरों में रखी हुई गोबर क...