कन्नौज, मार्च 3 -- कन्नौज। होली के पर्व को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि इस बार चंद्र ग्रहण के कारण त्योहार की रौनक में आंशिक बदलाव देखने को मिला। शहर समेत जिले के विभिन्न कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार देर रात विधि-विधान के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक होलिका दहन किया।जिले के छिबरामऊ, तिर्वा, तालग्राम, इन्दरगढ़, ठठिया, उमर्दा, समधन और गुरसहायगंज सहित तमाम क्षेत्रों में भी पारंपरिक उत्साह के साथ होलिका दहन किया गया। कई स्थानों पर महिलाओं ने मंगलगीत गाए, जबकि बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर पर्व मनाया। चंद्र ग्रहण के चलते मंगलवार को रंग खेलने को लेकर असमंजस की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.