मुरादाबाद, फरवरी 18 -- होली के त्योहार को लेकर नगर पालिका ने तैयारियां शुरू कर दी है पालिका अध्यक्ष ने कहा कि नगर क्षेत्र के सभी होलिका दहन स्थलों पर लकड़ी के साथ उपले भेजे जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने स्टाफ को त्योहारों पर पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं। बुधवार दोपहर पालिका सभागार में पालिका अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव व अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने सभी सफाई नायकों और स्टाफ के साथ बैठक की। पालिका अध्यक्ष ने बताया कि होली के त्योहार को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। नगर में जितने भी होलिका दहन स्थल है उन पर अब तक नगर पालिका द्वारा लकड़ी भिजवाई जाती थी परंतु इस बार उन्होंने गौशाला से गाय के गोबर से उपले तैयार कराए हैं, जिनकी संख्या 20 हजार से अधिक है। उन्होंने बताया कि अब लकड़ी के साथ उपले भी भिजवाए जाएंगे, जिससे पेड़ों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.