मुरादाबाद, जनवरी 23 -- मझोली खास में परंपरागत रूप से होलिका दहन के लिए निर्धारित भूमि पर सरकारी स्कूल का निर्माण कराए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने इसको लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया है। एसडीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव मझोली खास में गाटा संख्या 218,रकबा 0.0120 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में होलिका दहन के नाम से दर्ज है। वर्षों से ग्रामीण इसी स्थान पर होलिका दहन करते आ रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रशासन ने अब इस भूमि पर सरकारी स्कूल का निर्माण करा दिया गया है, जिससे गांव में सामाजिक और धार्मिक परंपराओं के निर्वहन में बाधा उत्पन्न हो गई है। इससे पूर्व ग्रामीणों ने यह मांग उठाई कि विद्यालय का निर्माण गाटा संख्या 217 पर कराया जाए, जो पहले से खाली थी, लेकिन उस सुझाव पर ध्यान नहीं दिया गया। वर्तमान...