बिजनौर, मार्च 2 -- हल्दौर। नगर के मोहल्ला भूड़ स्थित होली चौक पर होली पर्व को लेकर सोमवार को विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। प्रातःकाल से ही क्षेत्र की महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए व्रत रखे। पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए महिलाएं सायंकाल होली दहन स्थल पर नारियल, गुड़, गेहूं की बालियां एवं अन्य पूजन सामग्री लेकर पहुंचीं। होली दहन स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। महिलाओं ने परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की कामना की तथा बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। क्षेत्रवासियों ने मिलकर होली दहन की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली थीं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...