सिद्धार्थ, मार्च 3 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के चौरा बनगवां गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर सोमवार को दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने बातचीत कर मामले का पटाक्षेप करा दिया। वहीं मामले की जानकारी होते ही बढ़नीचाफा चेयरमैन धर्मराज वर्मा भी मौके पर पहुंच गए। चौरा बनगवां ग्राम पंचायत का एक डीह बिथरिया के नौडिहवा से सटा है। जहां एक स्थान पर होलिका दहन होता है, इस बार आगे-पीछे को लेकर एक विशेष वर्ग के कुछ लोगों ने उसे अपना भूमि बताते हुए रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही बढ़नीचाफा चेयरमैन भी मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने एक पक्ष पर जबरदस्ती रोकने का आरोप लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.