लखीमपुरखीरी, फरवरी 25 -- खीरी कस्बा के मोहल्ला रामदास पट्टी के कई लोग बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पूर्वजों के समय से गांव के गाटा संख्या 632 पर होलिका दहन होता चला आ रहा है। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर होलिका के पारंपरिक स्थान पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि वसंत पंचमी के दिन पूजा के बाद लगाए गए डंडे को भी उखाड़कर फेंक दिया गया और वहां कचरा डाल दिया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि विरोधी पक्ष द्वारा धमकी दी जा रही है कि उक्त स्थान पर होलिका दहन नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में 24 जनवरी 2026 को समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...