लखीमपुरखीरी, मार्च 1 -- धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुलसीरामपुरवा मजरा डिडुआ कला में होलिका दहन स्थल को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले को लेकर प्रशासन ने पूर्व में जांच कराई थी और इस वर्ष भी स्थिति को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। बताया जाता है कि पिछले वर्ष उपजिलाधिकारी धौरहरा के निर्देशन में गठित राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया था। ग्रामीणों व दोनों पक्षों से पूछताछ कर रिपोर्ट तैयार की गई थी। एसडीएम शशीकांत मणि ने बताया कि होलिका दहन स्थल को लेकर दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता की जा रही है। उन्हें आपसी सौहार्द बनाए रखने और शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व मनाने की अपील की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.