फिरोजाबाद, फरवरी 12 -- शिकोहाबाद में आगामी होली पर्व को लेकर गांव वासुदेवमई, लाटूमई में होलिका दहन स्थल को लेकर ग्रामीणों में विवाद की स्थित बन गई थी। विवाद को लेकर लोगों ने पुलिस से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक ने गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद का हल कराया। वासुदेवमई गांव में होली विवाद को हल करने के लिए प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत की। होलिका दहन स्थल पर दोनों पक्षों को बुलाकर एक दूसरे की समस्या को सुना उसके बाद उसका समाधान कराया। बातचीत के बाद दोनों पक्ष आपस में सहमत हो गए। इस दौरान उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोबारा विवाद की स्थिति बनाने की कोशिश की तो ऐसे तत्वों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद पुलिस ने लाटूमई गांव में पहुंचकर होलिका दहन स्थल विवाद को लेकर दोनों पक्षों से बातच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.