होलिका दहन स्थल की घेराबंदी तोड़ने पर पिता-पुत्र समेत कई पर केस
गोरखपुर, मई 29 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा उसका में होलिका दहन स्थल की घेराबंदी तोड़ने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम प्रधान दीपक गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तहसील कर्मचारियों और पुलिस की मौजूदगी में होलिका दहन स्थल की जमीन की पैमाइश कराई गई थी। होली पर्व से पहले स्थल की सुरक्षा के लिए लोहे के पोल और कंटीले तार लगाकर घेराबंदी कराई गई थी, जहां वर्षों से होलिका दहन होता आ रहा है। आरोप है कि 20 मई 2026 को गांव निवासी विजय प्रताप सिंह पुत्र रामनगीना सिंह, रामनगीना सिंह पुत्र स्व. सुंदर सिंह तथा कुछ अज्ञात लोगों ने घेराबंदी में लगे पोल और कंटीले तार उखाड़ दिए तथा पोल अपने साथ उठा ले गए। यह भी पढ़ें- मिठुआ बाबा मंदिर में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.