पीलीभीत, फरवरी 27 -- बीसलपुर। होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो इसके लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। होली दहन को लेकर दो गांव में चल रहे विवाद के बाद एसडीएम ने मौके पर जाकर ग्रामीणों की बैठक लेकर सहमति बना दी। बीसलपुर के गांव ईटगांव व करेली के एक गांव में होलिका दहन स्थल को लेकर विवाद चल रहा है। लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम नागेंद्र पांडेय राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और होलिका दहन स्थल का निरीक्षण किया। जिन लोगों में होलिका दहन स्थल को लेकर चल रहे विवाद को ग्रामीणों की बैठक लेकर शांत करा दिया और पूर्व की भांति होलिका दहन किए जाने पर सहमति बनी। एसडीएम नागेंद्र पांडेय ने बताया कि अब दोनों गांव में होलिका दहन को लेकर कोई भी विवाद नहीं है। शांतिभंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.