लखनऊ, मार्च 5 -- लखनऊ, संवाददाता। इटौंजा थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव में सोमवार रात होलिका दहन कार्यक्रम के दौरान एक ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में प्रधान किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंचने में सफल रहे। आरोप है कि हमलावर उनके घर तक पहुंच गया और परिवार के सदस्यों को भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी दी। अर्जुनपुर निवासी सरोज गुप्ता ने बताया कि वह चक पृथ्वीपुर ग्राम पंचायत के प्रधान हैं। सोमवार रात वह गांव में होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम से लौटते समय गांव के ही शैलेंद्र नामक युवक ने उनसे पूछा कि वह होलिका दहन कराने क्यों गए थे। इसी बात को लेकर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। हमले से बचते हुए सरोज गुप्ता किसी तरह वहां से भागकर अपने घर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.