होलिका दहन से लौटते वक्त की मारपीट
हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी। रामपुर रोड निवासी एक युवक ने कुछ युवकों पर घेरकर मारपीट, गाली-गलौज और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामपुर रोड निवासी यश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो मार्च की रात को वह होलिका ग्राउंड से होलिका पूजन कर घर आ रहा था। रास्ते मे खड़े आसिफ नाम के युवक ने उस पर सामुदायिक टिप्पणी की। इसके बाद मारपीट करने लगा। विरोध करने पर सिर व मुंह पर लोहे की रोड से वार करने का आरोप लगाया। कुछ देर में वहां आसिफ के साथी सागर अधिकारी, भोला गुप्ता, सागर गुप्ता, काले, पीयूष पहुंचे और उन्होंने भी हमला किया। बमुश्किल वह किसी तरह बचकर घर पहुंचा। तहरीर के अनुसार, आरोपी उसके घर भी पहुंच गए और परिवारवालों पर भी जानलेवा हमला किया। चाकू से हमला करने का भी आरोप लगाया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.