बदायूं, मार्च 3 -- बदायूं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के बरातेदार गांव में होलिका दहन से पहले रखी होली में आग लगाने की कोशिश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मंगलवार को मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आदित्य उर्फ मन्नू पुत्र मधुप कुमार शर्मा गांव बरातेदार ने गांव में रखी होली को निर्धारित समय से पहले जलाने का प्रयास कर रहा था। त्योहारी माहौल में इस हरकत से गांव में तनाव की स्थिति बनने लगी थी।पुलिस ने बताया कि समझाने के बावजूद युवक नहीं माना और उग्र व्यवहार करते हुए आमदा फसाद की स्थिति पैदा करने लगा। शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...