अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में देर रात होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान लोगों में उत्साह रहा। लोगों ने होलिका का दहन कर अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश दिया। होलिका दहन को लेकर दोपहर से ही तैयारियां शुरू हो गईं थीं। रात होते ही लोग होलिका दहन के लिए जुटने लगे थे। लोगों ने घरों में पूजा-अर्चना की और सद्बुद्धि की कामना की। गंगोला मोहल्ला, थाना बाजार, धारानौला, चीनाखान, ढुंगाधारा, दुगालखोला, खोल्टा, मालरोड चौघानपाटा, जौहरी बाजार, थाना बाजार आदि मोहल्लों में होलिका दहन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...