समस्तीपुर, मार्च 2 -- समस्तीपुर। भाईचारा और प्रेम की नई मधुरता घोलने वाले प्रीति पर्व होली पर रंगोत्सव का सोमवार की रात होलिका दहन के साथ आगाज हो गया। कई जगह रात में जोगीरा, सररर... गीत के साथ हुल्लड़ व हुड़दंग शुरू हो गया। वैसे सोमवार सुबह से ही शहर में अबीर-गुलाल के साथ माहौल बन गया था। स्कूल कॉलेज व अन्य जगहों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान छुट्टी के वक्त बच्चों सहित पदाधिकारियो ने भी जमकर होली खेली। सभी 20 प्रखंडों के विभिन्न इलाकों में करीब 1560 विभिन्न स्थानों पर होलिका दहन मुहूर्त काल में हुआ। चढ़ती रात के साथ होलिका दहन का क्रम भी तेज होता गया। होलिका दहन पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026 को पूरी रात भद्रा का प्रभाव रहेगा, इसलिए होलिका दहन भद्रा के पुच्छ काल में करना ही शास्त्रों के अनुसार उचित माना गया था। इस दिन ...