बेगुसराय, मार्च 2 -- बलिया, एक संवाददाता। बलिया में सोमवार को होलिका दहन एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत थाना परिसर से पटेल चौक होते हुए शहर के प्रमुख चौराहों से की गई, जो विभिन्न संवेदनशील इलाकों से होते हुए गुजरा। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।फ्लैग मार्च में एसडीओ सुश्री तरणिज...