मुंगेर, मार्च 6 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार की अहले सुबह में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शहर में होलिका दहन कार्यक्रम पूरी आस्था व विश्वास के साथ संपन्न हुई। शहर के मारवाड़ी समुदाय की महिलाएं व पुरूष एक साथ होकर मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में होलिका दहन रस्मे पूरी की। समुदाय की नयी दुल्हनें व विवाहिताओं ने मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में भक्त प्रह्लाद की पूजा-अर्चना की तथा होलिका अर्घ्य देकर आग दी। इसके बाद मारवाड़ी समुदाय की नयी दुल्हनें ने पहले होलिका दहन के फेरे लिये, वहीं विवाहिता महिलाओं व पुरूष वर्गो ने भी होलिका के फेरे लेकर विश्व शांति, समाज व परिवार की तरक्की और समृद्धि की कामनाएं की, तथा सत्य के साथ भक्ति-शक्ति का मार्ग प्रसस्त्र कराने की प्रार्थना की। नयी दुल्हनें व महिलाओं ने माता की लाल चुनरी ओढ़े थीं। शीतला माता की पूजा-अर्चना कर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.