गया, मार्च 2 -- होलिका दहन को लेकर गया-कोडरमा रेलखंड के संवेदनशील क्षेत्रों में सोमवार से 24 घंटे का हाई अलर्ट घोषित किया गया है। रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए ट्रैक, स्टेशन परिसर और ओवरहेड ट्रैक्शन तारों की निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए, ताकि ट्रेनों का परिचालन सुचारू बना रहे। लुआठी फेंकने की घटनाओं पर सख्ती होलिका दहन के बाद कुछ तथाकथित लोगों द्वारा जलती हुई लुआठी ट्रैक्शन तार पर फेंकने की घटनाओं से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होता है। इससे ओवरहेड उपकरणों को नुकसान पहुंचने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इन घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार, गुरपा आउट पोस्ट प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और आरपीएफ की टीम द्वार...