सहारनपुर, फरवरी 28 -- फाल्गुन पूर्णिमा पर होने वाले होलिका दहन को लेकर इस वर्ष भद्रा का प्रभाव रहने से श्रद्धालुओं को मुहूर्त का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन भद्रा रहित मुहूर्त में करना ही शुभ माना जाता है। इसलिए इस बार प्रदोष काल में होलिका दहन करना सर्वोत्तम रहेगा। ज्योतिषाचार्य रोहित वशिष्ठ के अनुसार सहारनपुर में होलिका दहन के लिए प्रदोष काल दो मार्च की शाम 06:47 बजे से रात्रि 08:30 बजे तक रहेगा, जो कि शुभ माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त भद्रापुच्छ काल दो मार्च की रात 12:50 बजे से अर्द्धरात्रि 02:02 बजे तक रहेगा, जिसमें भी दहन किया जा सकता है। दरअसल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि दो मार्च की शाम 05:56 बजे से प्रारंभ होकर तीन मार्च की शाम 05:08 बजे तक रहेगी। भद्रा काल दो मार्च की शाम 05:55 बजे से शुरू ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.