लखनऊ, मार्च 2 -- फोटो--- लखनऊ, संवाददाता। चौक कोतवाली स्थित श्री कोतवालेश्वर महादेव मंदिर में होलिका दहन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। बच्चों ने एक से बढ़कर एक होली के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर वृंदावन का दृश्य जीवंत कर दिया। भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं की प्रस्तुति देकर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंदिर के महंत विशाल गौड़ ने विधिवत पूजा अर्चना की। महंत ने कहा कि होली का त्योहार सद्भाव को बढ़ावा देने और पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है। ये लोगों को आपस में जुड़ने, खुशियां बांटने और कृतज्ञता व्यक्त करने का मौका प्रदान करते हैं। त्योहार न केवल रिश्तों को मजबूत करते हैं। भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, बल्कि परिवार और समुदाय के लोगों को एक साथ लाते हैं। यह हमारी संस्कृति का संरक्षण करने और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.