लातेहार, फरवरी 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। हिन्दू पंचांग के अनुसार इसवर्ष होलिका दहन दो मार्च को और होलिकोत्सव चार मार्च (बुधवार) को मनाया जाएगा। जानकारी कल्याणपुर महाबीर मंदिर के पुजारी सुरेंद्र पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि काल गणना के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा इसवर्ष दो दिन 2 और 3 मार्च को होने तथा तीन मार्च को वर्ष का पहला चंद्रग्रहण व भद्रा नक्षत्र का साया होने की वजह से होली का उत्सव 4 मार्च (बुधवार) को मनाया जाएगा।क्योंकि वैदिक परंपरा के अनुसार भद्रा नक्षत्र में किसी तरह का शुभ कार्य करना सख्त वर्जित है।नतीजतन इसवर्ष रंगों का त्योहार होली होलिका दहन की सुबह में नहीं,बल्कि दूसरे दिन बुधवार (चार मार्च) को मनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.