कौशाम्बी, मार्च 2 -- जिले भर में होलिका दहन को लेकर संशय बरकरार है। होली से पूर्व मंगलवार पड़ने के चलते होलिका दहन नहीं हो सकेगा। ऐसे में कुछ लोग सोमवार की देर रात तो कुछ बुधवार की भोर होलिका दहन करने की तैयारी में हैं। आम तौर पर पूर्णिमा को होलिका दहन के बाद दूसरे दिन रंगोत्सव मनाया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा मंगलवार को पड़ रही है। मान्यता है कि मंगलवार को होलिका दहन अशुभ होता है। ऐसे में लोगों के बीच भ्रांतियां फैली हुई हैं। लोगों का मानना है कि उनके द्वारा होलिका दहन या तो सोमवार की रात 12 बजे से पहले कर लिया जायेगा या फिर मंगलवार की रात 12 बजे के बाद बुधवार की भोर तीन बजे तक किया जायेगा। इसे लेकर जिले भर में लोगों के बीच संशय है। माना जा रहा है कि कुछ लोग सोमवार की रात तो कुछ बुधवार की भोर में होलिका दहन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.