औरंगाबाद, फरवरी 26 -- होलिका दहन को सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से रफीगंज अग्निशमन विभाग ने जनप्रतिनिधियों के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस क्रम में प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड प्रमुख कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में होलिका दहन के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, आवश्यक सावधानियों और आपात स्थिति में किए जाने वाले कदमों की जानकारी दी गई। लोगों को खुले और सुरक्षित स्थानों पर ही होलिका दहन करने की सलाह दी गई। बड़े स्थलों पर अग्निशमन वाहन की गश्ती व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। विभागीय आपातकालीन नंबर और सुरक्षा निर्देश भी साझा किए गए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस मौके पर अग्निशमन प्रभारी मुन्ना कुमार, अग्निक अभय कुमार निराला, सौरभ कुमार, अग्निक चालक नीरज कुमार, रामनाथ कुमार, प्रखंड प्रमुख गीता स...