नई दिल्ली, मार्च 1 -- HOLIKA DAHAN KAISE HOGI HOLIKA DAHAN 2026, होलिका दहन विधि: इस बार होलिका दहन को लेकर लोगों में संशय है, क्योंकि होलिका दहन के दूसरे दिन 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे होलिका दहन और होली की तिथि का गणित बिगड़ गया है। इस बार 2 मार्च को होलिका दहन, जबकि 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। हर साल पूर्णिमा तिथि के प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन की विधि हमेशा शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं होलिका दहन की विधि, पूजा की समग्री, मंत्र और उपाय-होलिका दहन कैसे करें, नोट करें संपूर्ण विधि, उपाय, कथा व मंत्र होलिका के पास पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठकर कच्चे सूत को होलिका के चारों ओर तीन या सात परिक्रमा करते हुए लपेटें। रोल...