जौनपुर, मार्च 3 -- जौनपुर, संवाददाता। रंग पर्व होली की तैयारी में सोमवार को सभी लोग व्यस्त रहे। युवक होलिका दहन करने के लिए सुबह से शाम तक लकड़ी, सरपत, पुआल आदि जुटाने में लगे रहे। महिलाएं दिनभर पापड़, चिप्स, गुलाब जामुन सहित अन्य खाद्य सामग्री तैयार करने में व्यस्त रहीं। घर की साफ सफाई भी की गई। रात 11:53 बजे के बाद होलिका में अग्नि प्रविष्ट कराई गई। होलिका दहन होते ही लोग रंग गुलाल उड़ाना शुरू कर दिए। होलिका दहन स्थल पर जमकर फगुआ गायन और कबीरा हुआ। होलिका दहन के दिन सोमवार को भी बाजार गुलजार रहे। दोपहर बाद तक लोग बाजार में मिठाई, कपड़े, रंग-अबीर, गुलाल, पापड़, चिप्स आदि की खरीददारी किए। युवक सुबह से देर शाम तक होलिका दहन के लिए लकड़ी, सरपत आदि जुटा कर होलिका को सजाने में जुटे रहे। शहर में कई स्थानों पर बच्चे चन्दा जुटाते देखे गए। सुबह से ही ...