चतरा, मार्च 5 -- गिद्धौर, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय गिद्धौर में होली का उत्साह उस समय मातम में बदल गया जब ट्रैक्टर दुर्घटना में एक युवक मौत हो गई। इसके बाद होली की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। जानकारी के अनुसार, गिद्धौर निवासी प्रकाश दांगी का पुत्र 23 वर्षीय गौतम कुमार, मंगलवार की देर रात होलिका दहन के दिन अपने गांव के दो अन्य युवकों के साथ पास के खेत में ट्रैक्टर से लकड़ी लाने गया था, जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि गौतम कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं गांव के प्रकाश दांगी और संजय दांगी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.