होलिका दहन के लिए मंदिर समिति ने एसपी को दिया आमंत्रण
पूर्णिया, मार्च 2 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता।शिवशक्ति पीठ सार्वजनिक मां महाकाली मंदिर श्रीराम ठाकुर बाड़ी समिति के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक स्वीटी सोहरावत से मुलाकात कर तीन मार्च मंगलवार को मंदिर प्रांगण में आयोजित पारंपरिक होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने का विशेष आमंत्रण पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में समिति के संयोजक एवं सचिव बमबम साह, अध्यक्ष प्रिंस पंकज, उपाध्यक्ष दीपक मंडल, अप्पू साह, अभिषेक झा, प्रिंस शर्मा, गौतम शर्मा, प्रकाश साह, संयुक्त सचिव राहुल साह, आमिर खान सहित वैश्य समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक शामिल थे। आमंत्रण पत्र स्वीकार करते हुए पुलिस अधीक्षक स्वीटी सोहरावत ने कार्यक्रम में आने का हरसंभव प्रयास करने की बात कही। उन्होंने जिलेवासियों से होली महापर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.