शामली, मार्च 3 -- मंगलवार को जहां एक ओर होली की तैयारियों को लेकर बाजारों में चहल-पहल है, वहीं दूसरी ओर होलिका दहन के बाद कई स्थानों पर साफ-सफाई न होने से गंदगी फैली हुई है। शहर और कस्बों में जिन स्थानों पर होलिका दहन हुआ, वहां राख और अधजली लकड़ियां अब भी पड़ी हुई हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि होलिका की राख और कूड़ा-करकट समय पर न हटाए जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के मोहल्ला पंसारियान, गौशाला बडी माता मंदिर, माजरा रोड, मोहल्ला बडीआल, रेलपार, दयानंदनगर, सीबी गुप्ता कालोनी, आर्यपुरी, वीवी इंटर कालेज रोड आदि स्थानों पर होलिका दहन के बाद राख पडी रही। कई स्थानों पर प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट भी इधर-उधर बिखरे हुए हैं, जिससे स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। नगरवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि होलिका दहन स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.