आरा, मार्च 2 -- -एक्यूआई 200 के पार पहुंचने से मरीजों को सांस लेने में हो सकती है परेशानी -पिछले साल की तुलना में इस साल जल्दी और अधिक गर्मी पड़ने की आशंका आरा, एक संवाददाता। भोजपुर में होली के बाद मौसम का मिजाज बदल सकता है। तेज धूप होने के साथ गर्मी भी तेजी से बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है। इसके अलावा होलिका दहन के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मानें तो हवा की सेहत भी बिगड़ सकती है। छह मार्च तक एक्यूआई 220 के पार पहुंच सकता है। तापमान में लगातार वृद्धि के साथ वायु गुणवता भी चिंताजनक स्तर तक पहुंचने की पूरी आशंका है। फरवरी के अंतिम दिनों में हवा की स्थिति मध्यम श्रेणी में थी, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में इसके तेजी से खराब होने का अंदेशा लगाया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सात से नौ मार्च के बीच अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग...