औरैया, मार्च 5 -- ऐरवाकटरा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम ऊसरपाटी में होलिका दहन के बाद आखत डालने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट और फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें करीब आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी ऐरवाकटरा भिजवाया। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम ऊसरपाटी निवासी सौरभ कुमार ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि बुधवार शाम करीब पांच बजे वह परिवार के लोगों के साथ आलोक कुमार के दरवाजे के पास रखी होलिका में आखत डालने गया था और जयकारे लगा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान राजीव, रामकुमार व ब्रह्मादेवी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया गया और आलोक, संजय व राघव ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड फायर किए।वह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.