सीतापुर, मार्च 5 -- सीतापुर, संवाददाता। सदरपुर थाना क्षेत्र के नदवा गांव में होलिका दहन के दौरान अचानक आग लगने से एक गरीब परिवार की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। नदवा गांव निवासी राजेंद्र के अनुसार उनके घर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक घर में रखा करीब 20 हजार रुपए नकद, अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। आग में घर के जरूरी कागजात, पहचान पत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जल गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.