मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पूरा देश जब होलिका दहन मना रहा होता है, मुजफ्फरपुर का साहू समाज उसी दिन होली मनाता है। साहू समाज में होलिका दहन के दिन ही होली मनाने की परम्परा है। जिले के साहू समाज में 300 साल से अधिक पुरानी इस परम्परा का निर्वहन आज भी हो रहा है। एक दिन पहले ही एक साथ समाज के सभी लोग जुड़कर होली मनाते हैं। मुजफ्फरपुर के साहू परिवार के लोग होलिका दहन के दिन ही होली मनाने के पीछे की परम्परा को अपनी संस्कृति मानते हैं। 75 वर्षीय स्वस्तिका साहू बताते हैं कि 300 वर्ष से अधिक पुरानी इस परंपरा को वे लोग महाजनी होली कहते हैं। उस समय साहू परिवार की जमींदारी थी। लोग मानते थे कि आम लोगों से पहले होली खेलेंगे। उस समय मालीघाट स्थित मंदिर में पहले लोग जाते थे और रास्ते की धूल मिट्टी से होली खेलते हुए आते थे। अब इसम...