वाराणसी, मार्च 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में होलिका दहन के दौरान अगर अगलगी की घटना होती है तो उसके लिए अग्निशमन विभाग तैयार रहेगा। इसके लिए शहर में कुल आठ पॉइंट तय किए गए हैं, जहां पर अग्निशमन वाहन और उपकरणों के साथ अलग-अलग टीमें तैनात रहेंगी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आनंद सिंह राजपूत ने बताया कि गोलगड्डा तिराहा, गोदौलिया चौराहा, लंका चौराहा, लहुराबीर, लोहता, सारनाथ, पांडेयपुर और कैंट में पॉइंट तय किए गए हैं। यहां पर शाम से ही अग्निशमन दस्ता उपकरणों और दमकल वाहनों के साथ तैनात रहेगा। बताया कि संबंधित टीमों को उनके आसपास के होलिका दहन स्थल को चिह्नित कर लेने का निर्देश है। भौतिक सत्यापन करने से होलिका दहन से निकली चिंगारी से अगर आग लगती है तो वहां पहुंच पाना आसान होगा। साथ ही होलिका दहन स्थल के निकट के स्थाई एवं अस्थाई जल के स्रोत ...