शामली, मार्च 3 -- अकसर होलिका दहन के बाद अगले दिन रंगोत्सव मनाया जाता है लेकिन इस बार होलिका दहन के एक दिन बाद रंगों का पर्व मनाया जायेगा। इसको लेकर एक दिन पहले बाजारों में रंगो एवं पिचकारियों आदि की जमकर खरीददारी हुई। बाजार भी रंग बिरंगे उत्पादों से सजे रहे। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले भर में अलर्ट किया है। गत सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार को चंद्र ग्रहण के चलते दुल्हैंडी पर्व नही मनाया गया। बुधवार को दुल्हैंडी पर्व मनाया जायेगा। इसको लेकर शहर के प्रमुख बाजारों बड़ा बाजार, गांधी चौक, नेहरू मार्केट और शिव चौक, माजरा रोड में सुबह से देर शाम तक खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में रंग, गुलाल, पिचकारी की दुकानों...