जमशेदपुर, मार्च 1 -- इस बार होलिका दहन 2 मार्च को होगा, लेकिन होली को लेकर लोगों में संशय है, क्योंकि होलिका दहन के दूसरे दिन 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इससे होलिका दहन और होली का गणित बिगड़ गया है। इस बार 2 मार्च को होलिका दहन, जबकि 4 मार्च को रंगों का त्योहार मनाया जाएगा। 3 मार्च की सुबह 6.20 बजे से ही चंद्रग्रहण का सूतक काल शुरू हो जाएगा। सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते। वहीं, मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। होलिका पूजन और रंगोत्सव के बीच एक दिन का अंतर रहेगा। पुरोहित विपिन झा ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन होगा। 2 मार्च को भद्रा रात 1.27 बजे तक रहेगा, इसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जिसका सूतक सुबह 6.09 बजे शुरू हो जाएगा। इसकी समाप्ति शाम साढ़े छह बजे होगी। शाम ...