गाज़ियाबाद, मार्च 2 -- गाजियाबाद, संवाददाता। शहर में सोमवार को कई जगह होलिका दहन किया गया। हालांकि, भद्रा काल और चंद्रग्रहण के चलते अनेक स्थानों पर मंगलवार को होलिका दहन किया जाएगा। रंगोत्सव सभी जगह चार मार्च को मनाया जाएगा। सोमवार को राजनगर के सेक्टर 10, कविनगर के बी ब्लॉक, नवयुग मार्केट, गौशाला रोड पर श्री कृष्ण गौशाला के बाहर, हरसांव एन्क्लेव आदि जगहों पर होलिका दहन किया गया। जिले में देर शाम साढ़े सात बजे से होलिका दहन शुरू हुआ। इस मौके पर लोग परिवार के साथ पहुंचे। पहले दिन में महिलाओं ने होलिका माता की पूजा अर्चना की। होलिका के परिक्रमा लगाकर बुराई पर अच्छाई की जीत की कामना की। सेक्टर-10 राजनगर में पंडित राकेश शास्त्री ने होलिका की विधि-विधान से पूजा कर अग्नि प्रज्ज्वलित की। इस दौरान विनीत शर्मा, श्रीचंद चौहान, नवीन पंडित आदि मौजूद र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.