सिमडेगा, मार्च 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। श्री रामजानकी मंदिर सेवा समिति कमेटी के द्वारा दो मार्च को रात्रि 1:20 बजे होलिका दहन किया जाएगा। समिति के लोगों ने बताया कि दो मार्च को प्रातः 7 बजे से सायं 5:16 बजे के मध्य ही ढाल पो लेनी है। जबकि डंडा रोपण प्रातः 7:10 बजे व डंडा पूजन प्रात 7.15 बजे से शाम 05:16 बजे तक होगी। रंगोत्सव चार मार्च को मनाया जाएगा। बताया गया कि 3 मार्च को प्रातः 6:20 बजे से सूतक प्रारम्भ हो जाएगा। जबकि ग्रहण स्पर्श दोपहर 3:20 बजे से शाम 6:47 बजे ग्रहण समाप्त होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...