एटा, मार्च 3 -- होली का पर्व जनपद में आज मनाया जाएगा। होली खेलने के लिए बच्चे, किशोर और युवाओं ने पूरी तैयारी कर ली है। घरों में होली पर होने वाली पूजा-अर्चना की सभी तैयारी हो गई है। मंगलवार को दिनभर जगह-जगह सजी होलिकाओं पर युवाओं का जमघट लगा रहा। बाजार में भी रंग-गुलाल, पिचकारी, मुखौटा खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मंगलवार को दोपहर बाद चंद्रग्रहण होने से पूर्व सूतक लगने के कारण सुबह होलिकाओं का दहन नहीं हो सका। इसकी वजह से जनपद में सैकड़ों स्थानों पर रखी गई होलिकाएं सजीधजी रखी गई। नगरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्र में रखी होलिकाओं को आने-जाने वाले लोग उत्सुकता की नजरों से देखते रहे। दोपहर तक घरों में महिलाएं त्योहार की तैयारियां करती रहीं। दोपहर बाद चंद्रग्रहण शुरू होते ही लोग दुष्प्रभाव से बचने के लिए घरों में बैठे रहे। चंद्रग्रहण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.