ललितपुर, मार्च 2 -- सोमवार से ही रंगों का उत्सव वातावरण में महसूस किया जाने लगा था। युवाओं की टोलियों और बच्चों ने पूर्व से निर्धारित स्थान पर लकड़ी एकत्रित करने के साथ ही आकर्षक ढंग से होलिया सजाई। देर रात्रि पूजन के बाद रात्रि शुभ मुहूर्त में होलिका को अग्नि के हवाले किया गया। फिर एक दूसरे को अबीर लगा होली की शुभकामनाएं दीं। झांसी बाइपास स्थित नवीन गल्लामंडी के पास सड़क किनारे और नृसिंह मंदिर रामलीला मैदान में बड़ी और आकर्षक होलिका सजाई गई। इसके अलावा चांदमारी, नझाई बाजार में भी होलिका को बेहद व्यवस्थित ढंग से सजाया गया। चांदमारी में शिव मंदिर के पास राज्यमंत्री के आवास के नजदीक होलिका लगाई गई। होलिका सजाने के लिए कुछ दिनों से युवा और बच्चे चंदा एकत्रित करने संग लकड़ी कंडे आदि के इंतजाम में जुटे रहे। देर रात्रि विधि विधान के साथ पूजन अर्चन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.