मिर्जापुर, मार्च 3 -- मिर्जापुर। नगर के तहसील चौराहा के पास स्थापित होलिका सबसे अलग रही। उपले से सजी होलिका के उपर नन्हें भक्त प्रहलाद को जलाने के लिए गोंद में लेकर बैठीं उनकी बुआ यानि होलिका मूर्ति आकर्षण एवं कौतूहल का विषय बना रहा। इस मार्ग से आते जाते लोग वाहन रोक कर होलिका की तस्वीर मोबाइल में कैद कर रहे थे। होलिका के चारों तरफ उपली का ढेर,अबीर गुलाल से रंग कर आकर्षण बनाया गया था। होलिका समिति की ओर से यह संदेश देने का प्रयास किया गया था कि होलिका में पर्यावरण प्रदूषित करने वाली वस्तुओं को न जलाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...