फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 11 -- फर्रुखाबाद। होलिकाष्टमी के अवसर पर शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। इससे पूरे दिन माहौल भक्तिमय रहा। मंदिरों में सुबह से लेकर देर शाम तक दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। बुधवार को होलिकाष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने होलिकादहन वाले स्थल पर पहुंचकर खीर-पूड़ी व अन्य पकवानों से पूजन-अर्चन किया। धूपबत्ती भी जलाई। रेलवे रोड स्थित मठिया देवी मंदिर में पूजन-अर्चन करने के लिए महिलाओं की भीड़ नजर आई। शीतला देवी मंदिर बढ़पुर में दर्शन करने के लिए महिलाओं की कतार लगी थी। लाइन में लगकर श्रद्धालुओं ने माता शीतला देवी के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया। श्री संतोषी माता मंदिर बढ़पुर में भी दर्शन करने के श्रद्धालु उमड़े। होलिकाष्टमी के चलते बढ़पुर स्थित श्री शीतला देवी मंदिर के बाहर छोटा सा मेला भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.