होलकर महासभा के प्रदेश संयोजक बने सतीश चंद्र
कानपुर, अगस्त 2 -- कल्याणपुर। भारतीय होलकर महासभा के संगठन विस्तार कार्यक्रम की बैठक कल्याणपुर के एक गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पाल फौजी की अध्यक्षता में हुई। इसमें सर्वसम्मति से सतीश चंद्र पाल प्रदेश संयोजक, अनिल पाल कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, जितेंद्र पाल प्रदेश उपाध्यक्ष और विमल पाल प्रदेश मंत्री मनोनीत हुए। साथ ही कन्नौज के आलोक पाल, उन्नाव के पिंटू पाल, औरैया के शुभम पाल, जालौन के नरेंद्र पाल, कानपुर शहर के विनोद पाल, कानपुर देहात के अजय पाल और कानपुर ग्रामीण के राहुल पाल जिलाध्यक्ष घोषित हुए। विनोद पाल को कानपुर ग्रामीण का जिला संयोजक और मयंक राजपाल को कानपुर नगर चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रभारी घोषित किया गया। यह भी पढ़ें- प्रताप परिषद उप्र. के अध्यक्ष बने डॉ. शिव सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.