हजारीबाग, मार्च 15 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि । टाटीझरिया प्रखंड अंतर्गत होलंग के सियारी जंगल में अचानक लगी भीषण आग को ग्रामीणों ने अपनी सूझबूझ और सामूहिक एकजुटता से बुझा दिया। इस दौरान वन विभाग की कथित उदासीनता को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी विभाग का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जंगल में आग फैलती देख होलंग के ग्रामीण तेजी से एकजुट हुए। आग की लपटें तेजी से बढ़ रही थीं, जिससे वन्य संपदा को भारी नुकसान होने का खतरा था। ग्रामीणों ने पारंपरिक संसाधन जैसे पेडो़ की टहनियों और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अभियान में मुख्य रूप से सुजीत वर्णवाल, सावित्री देवी, मीना देवी, कलावती देवी, गीता देवी, सुमित्रा देवी, वीणा देवी, पार्वती देवी, अम्बिया देवी, विनिता देवी, डेगनी मोसमात, सोमरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.