होर्मुज हमारा है... ईरान की दो टूक, IRGC ने अमेरिका का साथ देने वाले देशों को दी धमकी
तेहरान, जुलाई 30 -- ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपना पूर्ण नियंत्रण होने का दावा करते हुए अमेरिका और उसके सहयोगी देशों को कड़ी चेतावनी दी है। संगठन के अनुसार कल रात दो तेल टैंकर असुरक्षित मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहे थे, जिनमें से एक में आग लगने के बाद दोनों जहाज वापस लौट गए। आईआरजीसी ने साफ कहा है कि जब तक अमेरिकी हस्तक्षेप और धमकियां जारी रहेंगी, तब तक इस रणनीतिक जलमार्ग को दोबारा नहीं खोला जा सकता है। आईआरजीसी ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना पूर्ण नियंत्रण होने का दावा करते हुए कहा कि होर्मुज हमारी जमीन है और संगठन की नौसेना इकाइयों का इस पर पूरा नियंत्रण है। हजारों किलोमीटर दूर से आए किसी भी अजनबी को इसमें दखलअंदाजी नहीं करने दी जाएगी। बयान में आगे कहा गया है कि खुदा की मदद से हमलावर को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.