नई दिल्ली, मार्च 23 -- क्या स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों के गुजरने के बदले ईरान भारी-भरम रकम वसूल रहा है? ईरान के भारत में स्थित दूतावास ने इस पर सफाई जारी की है। इसमें कहा गया कि होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से इस्लामी गणराज्य ईरान की ओर से 2 मिलियन डॉलर (18 करोड़ रुपये से अधिक) लेने के आरोप निराधार हैं। दूतावास ने जोर देकर कहा कि इस संबंध में किए गए बयान केवल कुछ व्यक्तियों की निजी राय को दर्शाते हैं और ये किसी भी रूप से ईरान की आधिकारिक स्थिति को नहीं दर्शाते है। यह बयान हाल के दिनों में सोशल मीडिया और कुछ अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में फैली अफवाहों के बीच आया है, जहां दावा किया जा रहा था कि ईरान ने कुछ टैंकरों से सुरक्षित मार्ग के लिए भारी शुल्क वसूला है। यह भी पढ़ें- दो युद्धों ने पैदा किया मर्ज और दवा कोई नहीं, 55 साल का सबसे ...